सेलेना गोमेज़ ने एमी अवॉर्ड्स में पहना 600 डायमंड-कट क्रिस्टल वाला गाउन
अमेरिकी गायिका-ऐक्ट्रेस सेलेना गोमेज़ 76वें एमी अवॉर्ड्स में राल्फ लॉरेन के टाइमलेस काले रंग के सिल्क और वेलवेट गाउन में नज़र आईं। इस गाउन को आर्ट डेको-रिमिनिसेंट पावे हाल्टर नेकलाइन में 600 से अधिक डायमंड-कट क्रिस्टल के साथ हाथ से सजाया गया था। सेलेना को 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के लिए बेस्ट ऐक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया था।