सेलिना जेटली के पति के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, लुकआउट सर्कुलर किया जारी
ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने जांच में कथित असहयोग के कारण लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया है। पीटर पर मारपीट, धमकी देने और क्रूर व्यवहार जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। सेलिना ने नवंबर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया।