सेलिना जेटली ने भाभी पर लगाया UAE में हिरासत में लिए गए अपने भाई की मदद न करने देने का आरोप
दिल्ली हाईकोर्ट में ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली ने कहा है कि उनकी भाभी चारुल उन्हें UAE में हिरासत में बंद उनके भाई विक्रांत की मदद नहीं करने दे रही हैं। बकौल विदेश मंत्रालय, चारुल केस लड़ने के लिए ज़रूरी 'पावर ऑफ अटॉर्नी' साइन नहीं कर रहीं। कोर्ट ने दोनों को मिलकर भाई की रिहाई के लिए काम करने का निर्देश दिया।