सैलून के वाइब्रेशन वाले मसाज गन से हो सकता है आंखों को भारी नुकसान, डॉक्टर ने चेताया
नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर मयंक महाजन ने बताया है कि हफ्ते में 2-3 बार सैलून में जाकर मसाज कराने वाले एक युवक को हाई-फ्रीक्वेंसी वाइब्रेशन वाले मसाज गन से मसाज कराने के कारण 'ट्रॉमैटिक कैटरैक्ट' (मोतियाबिंद) हो गया। उन्होंने बताया, "मसाजर की हाई-फ्रीक्वेंसी आंखों के आसपास शॉक वेव की तरह काम करतीं...इससे आंखों के पर्दे छूटने का भी डर रहता है।"