सेल्फी के लिए 10 सबसे खतरनाक देशों की सूची जारी, भारत का नंबर जानकर हो जाएंगे हैरान
'द बार्बर लॉ फर्म' के एक अध्ययन में मार्च 2014 से मई 2025 तक दुनियाभर में सेल्फी लेने के दौरान हादसों की पड़ताल की गई है। 271 घटनाओं (मौत/घायल) के साथ भारत इस सूची में सबसे ऊपर है जिसके बाद अमेरिका (45), रूस (19), पाकिस्तान (16), ऑस्ट्रेलिया (15), इंडोनेशिया (14), केन्या (13), यूके (13), स्पेन (13) और ब्राज़ील (13) हैं।