करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए 7 नवरात्रि स्पेशल सुपरफूड
ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने 7 नवरात्रि स्पेशल सुपरफूड बताए हैं। उन्होंने ड्राई फ्रूट्स, राजगीरा/अमरंध, अरबी/जिमीकंद, फ्रेश फ्रूट ड्रिंक, नीम चटनी, दही व दूध और अम्बी दाल (कच्चे फलों व फलियों का मिश्रण) का नाम लिया। दिवेकर ने कहा कि नीम चटनी से शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है।