सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया- क्यों बादाम को भिगोकर खाना चाहिए
सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट सोनिया नारंग ने बताया है कि बादाम को भिगोकर व छीलकर खाना चाहिए। बकौल नारंग, बादाम के छिलकों में फाइटेट होता है जो ऐंटी-न्यूट्रीएंट है और इसे बिना भिगोए खाने से शरीर को जो पोषक तत्व मिलने चाहिए वे नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने कहा कि पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण के लिए बादाम को भिगोकर खाना चाहिए।