सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया बच्चों की अच्छी सेहत के लिए क्या है मां-बाप का सबसे अच्छा टूल
अभिनेत्री करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रह चुकीं रुजुता दिवेकर के मुताबिक, बिस्किट जैसी सेहत के लिए नुकसानदायक चीज़ों के लिए 'न' कहना पैरेंट्स का बच्चों के लिए सबसे अच्छा टूल है। उन्होंने कहा कि लोग घर पर बने हलवा या खीर की चीनी को लेकर चिंता जताते हैं लेकिन प्रोसेस्ड फूड में मौजूद चीनी को लेकर कोई सवाल नहीं उठाता।