सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कुकिंग करते समय जला ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का हाथ
ऐक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश का हाथ टीवी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में कुकिंग करते समय जल गया है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पैपराज़ी के सवालों का जवाब देती नज़र आ रही हैं और वीडियो में उन्होंने बताया कि उनका हाथ शो में कुकिंग करते समय अवन में जला। गौरतलब है कि शो की शूटिंग शुरू हो चुकी है।