सेलेब्स ने ओलंपिक्स के फाइनल में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई

पेरिस ओलंपिक्स-2024 में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को कई सेलेब्स ने बधाई दी है। टीवी ऐक्टर अली गोनी ने कहा, "आप हमारे चैंपियन हैं।" अभिनेता विक्की कौशल ने कहा, "आप हमेशा हमें गौरवान्वित करते हैं।" अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने कहा, "वाह! नीरज, आपने फिर से कमाल कर दिया! भारत गर्व से झूम रहा है।"

Load More