साल में 2 बार क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस? जानें क्या है 14 सितंबर और 10 जनवरी में फर्क
हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस और 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय हिंदी दिवस की शुरुआत इसलिए हुई क्योंकि इस दिन हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। वहीं, विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देना और उसे वैश्विक पहचान दिलाना है।