हिंदू पंचांग में नवरात्रि साल में 4-बार मनाते हैं, यह मौसम के बदलावों और प्राकृतिक ऊर्जा चक्रों में होने वाले परिवर्तनों से जुड़ी है। चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल) से हिंदू चंद्र कैलेंडर वर्ष की शुरुआत होती है। शरद नवरात्रि (सितंबर-अक्टूबर) सबसे व्यापक रूप से मनाई जाने वाली नवरात्रि है। आषाढ़ नवरात्रि (जून-जुलाई) और माघ नवरात्रि (जनवरी-फरवरी) को 'गुप्त' नवरात्रि कहते हैं।