साल में एक बार दिवाली पर खोले जाते हैं कर्नाटक में बने हसनंबा मंदिर के कपाट
हासन (कर्नाटक) में बने हसनंबा मंदिर के कपाट साल में एक बार दिवाली पर 12 दिनों के लिए खोले जाते हैं और बालीपद्यमी उत्सव के बाद बंद कर दिए जाते हैं। जिस दिन मंदिर के कपाट बंद किए जाते हैं उस दिन गर्भगृह को फूलों से सजाकर दीपक जलाया जाता है और चावल से बने व्यंजन चढ़ाए जाते हैं।