साल में नौकरी बदलने पर ITR भरते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष में नौकरी बदल चुके लोगों को आईटीआर भरने से पहले अपनी हर कंपनी से फॉर्म-16 लेकर कुल ग्रॉस सैलरी कैलकुलेट करनी चाहिए। उन्हें इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट से फॉर्म-26एएस और ऐनुअल इनफॉर्मेशन स्टेटमेंट निकालकर सैलरी व टीडीएस राशि का मिलान करना चाहिए और कुल टैक्स योग्य इनकम का कैलकुलेशन करना चाहिए।