सोलारियम ग्रीन एनर्जी लाएगी आईपीओ, BSE के पास SME IPO के लिए जमा किया ड्राफ्ट
सोलर कंपनी सोलारियम ग्रीन एनर्जी आईपीओ लाएगी जिसके लिए उसने बीएसई के पास एसएमई आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल किया है। कंपनी 55 लाख शेयर जारी करेगी। इसके ज़रिए कंपनी जो पैसे जुटाएगी उसका इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की ज़रूरतों और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का राजस्व ₹17,780.83 लाख रहा।