स्लोवाकिया में 7,000 साल पुरानी जगह पर मिले बिना सिर वाले 40 कंकाल
स्लोवाकिया में 7,000 साल पुरानी बस्ती वाली जगह पर कम से कम 40 बिना सिर वाले कंकाल मिले हैं। ये शव एक खाई की तलहटी में अलग-अलग स्थितियों में पड़े थे। 2022 में इसी जगह पर 37 बिना सिर वाले कंकाल मिले थे। वहीं, केवल एक कंकाल ऐसा मिला जिसका सिर सही-सलामत था जो किसी बच्चे का हो सकता है।