स्लोवाकिया में फुटबॉल स्टेडियम के अंदर से गुज़रती है ट्रेन
स्लोवाकिया में टैट्रन सिर्नी बालॉग में एक मुख्य स्टैंड है जहां से सिर्नी ह्रोन रेलवे लाइन फुटबॉल स्टेडियम से होकर गुज़रती है जिसपर स्टीम इंजन वाली ट्रेन चलती है। 1909 में सिर्नी ह्रोन रेलवे स्टेशन को फॉरेस्ट रेलवे के रूप में बनाया गया था और 1982 में इसे बंद कर दिया गया। हालांकि 1992 में इसे दोबारा खोला गया।