सेल्सफोर्स ने 9 महीनों में तीसरी बार की कर्मचारियों की छंटनी
सॉफ्टवेयर कंपनी सेल्सफोर्स ने 9 महीनों में तीसरी बार कर्मचारियों की छंटनी की है। बिज़नेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, ताज़ा छंटनी का असर कंपनी के एजेंटफोर्स AI प्रोडक्ट से जुड़ीं टीमों पर पड़ा है। गौरतलब है, यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब एजेंटफोर्स से होने वाली सालाना आय (ARR) $1.2 बिलियन के पार पहुंच चुकी है।