सुलतानपुर से सपा नेता निषाद के चुनाव के खिलाफ दायर मेनका गांधी की याचिका हुई खारिज
यूपी की सुलतानपुर लोकसभा सीट से सपा नेता राम भुआल निषाद के चुनाव को चुनौती वाली बीजेपी नेता मेनका गांधी की याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि निषाद के खिलाफ 12 आपराधिक मामले लंबित हैं जबकि नामांकन में उन्होंने सिर्फ 8 मामलों का ही ज़िक्र किया है।