सालभर में 31,220% उछलकर 52 हफ्तों के लो से अपने 52 वीक हाई पर पहुंचा इस कंपनी का शेयर

एलीटकॉन इंटरनैशनल लिमिटेड के शेयर बुधवार को ₹363.35 पर बंद हुए और इसमें पिछले एक साल में 31,223% की तेज़ी आई है। एक साल पहले 26 अगस्त को कंपनी के शेयर की कीमत ₹1.10 थी जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। इस साल 25 अगस्त को यह शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर ₹422.65 पर पहुंचा था।

Load More