सालभर में सिर्फ दशहरे पर खुलता है कानपुर का दशानन मंदिर, मनाया जाता है रावण का जन्मदिन
कानपुर (यूपी) स्थित रावण का दशानन मंदिर सालभर में सिर्फ दशहरे के दिन खुलता है। मंदिर के पुजारी राम बाजपेई के अनुसार, इस दिन यहां रावण का जन्मदिन भी मनाया जाता है और रावण को पीली चीज़ें बहुत पसंद थीं इसलिए यहां तरोई का पीला फूल विशेष तौर पर चढ़ाया जाता है। बकौल रिपोर्ट्स, इसका निर्माण 1868 में हुआ था।