सालभर से सुस्त शेयर से निकलने का मौका, ₹500 के प्राइस पर बायबैक करेगी यह स्मॉलकैप कंपनी

स्पेशियलिटी एंजाइम बनाने वाली स्मॉलकैप कंपनी एडवांस्ड एंजाइम टेक्नोलॉजीज़ ने ₹69.7 करोड़ तक के शेयर बायबैक को मंज़ूरी दी है। कंपनी ओपन मार्केट से अधिकतम ₹500/शेयर के भाव पर 13.94 लाख शेयर खरीदेगी। इस शेयर का मौजूदा भाव करीब ₹324 है जो बायबैक प्राइस से काफी नीचे है। प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप को छोड़कर बाकी शेयरधारक इसमें हिस्सा ले सकेंगे।

Load More