सैलरी और सेविंग्स बैंक अकाउंट में क्या फर्क होता है?
सैलरी अकाउंट को आम तौर पर नियोक्ता द्वारा कर्मचारी को सैलरी देने के उद्देश्य से खोला जाता है जबकि सेविंग्स अकाउंट का मकसद बैंक में पैसे डालकर बचत करना होता है। वहीं, सैलरी अकाउंट में मिनिमम बैलेंस रखने की कोई ज़रूरत नहीं होती है जबकि सेविंग्स अकाउंट में मिनिमम बैलेंस न होने पर बैंक खाताधारक पर जुर्माना लगा सकता है।