सैलरी वाली नौकरियों में महिलाओं की आय पुरुषों से 24% कम, दिहाड़ी में 31% पीछे
सरकार के पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे 2025 के अनुसार, नियमित वेतनभोगी या सैलरी वाली नौकरियों में महिलाओं की औसत मासिक आय ₹18,353 जबकि पुरुषों की ₹24,217 रही। यानी महिलाओं को 24.2% कम वेतन मिला। वहीं, दिहाड़ी मज़दूरों में महिलाओं की औसत दैनिक कमाई ₹315 और पुरुषों की ₹455 रही। इस श्रेणी में महिलाओं की मज़दूरी 30.8% कम दर्ज की गई।