सोलर कंपनी का मुनाफा 30% फिसला, मार्जिन में भी गिरावट; फोकस में रहेगा स्टॉक
सोलर कंपनी वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज़ का वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट करीब 30% गिरकर ₹82 करोड़ रह गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹116 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 36.53% बढ़कर ₹1,057.84 करोड़ पहुंच गया जबकि EBITDA सिर्फ 1.3% बढ़कर ₹160 करोड़ हुआ। वहीं, इस नतीजे के चलते कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।