सेविंग अकाउंट कितने तरह के होते हैं, कैसे चुनें सबसे उपयुक्त खाता?
भारत में कई प्रकार के सेविंग अकाउंट्स जैसे रेगुलर, ज़ीरो बैलेंस, सीनियर सिटीज़न, विमेन्स (महिला), किड्स (बच्चे), तत्काल, फैमिली और सैलरी सेविंग अकाउंट्स होते हैं। बैंकबाज़ार के अनुसार, सेविंग अकाउंट चुनते समय ज़्यादा ब्याज देने वाले बैंक अकाउंट का चयन करना चाहिए। इसके अलावा अपनी ज़रूरतों और बैंकों की सुविधाओं व उनपर लगे अतिरिक्त शुल्कों का भी ध्यान रखना चाहिए।