सुवेंदु अधिकारी के PA को मारने बिहार से आए थे शार्प शूटर्स, ₹40 लाख में हुई थी डील: रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर खुलासा हुआ है कि उन्हें कथित तौर पर मारने के लिए ₹40-लाख की सुपारी दी गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, चंद्रनाथ को गोली मारने के लिए बिहार से 2 ‘शार्प शूटर्स’ बुलाए गए थे और वे कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़कर फरार हो गए।