सुवेंदु अधिकारी हैं ब्राह्मण, उनके साथ शपथ लेने वाले 5 मंत्री किस जाति के हैं?
पश्चिम बंगाल के बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने सुवेंदु अधिकारी ब्राह्मण जाति के हैं। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें दिलीप घोष ओबीसी, अग्निमित्रा पॉल कायस्थ, अशोक कीर्तनिया मतुआ, क्षुदीराम टुडू आदिवासी और निशीथ प्रमाणिक राजबंशी समुदाय से आते हैं। सुवेंदु के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।