स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ने के बीच सरकार ने बताया क्या करें और क्या नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वाइन फ्लू (H1N1) से बचाव के लिए मुंह-नाक ढककर छींकने-खांसने, साबुन से हाथ धोने, पर्याप्त पानी पीने और आराम करने की सलाह दी है। हाथ न मिलाने, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लेने को कहा गया है। इसके लक्षणों में बुखार और खांसी शामिल हैं।