स्विगी एजेंट ने हैदराबाद में चुराया लैपटॉप, वापस करने के लिए मांगे ₹15,000: महिला का दावा
एक महिला ने दावा किया है कि हाल ही में हैदराबाद में डिलीवरी के दौरान स्विगी जिनी के एजेंट ने उसके पति का लैपटॉप चुरा लिया। बकौल महिला, लैपटॉप वापस मांगे जाने पर एजेंट ने ₹15,000 मांगे। महिला ने बताया कि उसके पति ने कस्टमर केयर से संपर्क किया लेकिन वे डिलीवरी एजेंट की पहचान नहीं कर पाए।