स्विगी का ₹11,000 करोड़ से अधिक का IPO पहले दिन हुआ 12% सब्सक्राइब
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी के ₹11,327 करोड़ के आईपीओ को पहले दिन 12% का सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिज़र्व कोटे में 54% जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स की कैटेगरी में 6% का सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹371 से ₹390 प्रति शेयर तय किया है। गौरतलब है, यह आईपीओ 8-नवंबर को बंद होगा।