स्विगी का IPO साइज़ बढ़ाने पर शेयरधारकों ने दी मंज़ूरी, ₹5,000 करोड़ का हुआ इश्यू
फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी को आईपीओ का साइज़ बढ़ाने को लेकर कंपनी के शेयरधारकों की मंज़ूरी मिल गई है। कंपनी के आईपीओ के फ्रेश इश्यू का साइज़ ₹3,750 करोड़ से बढ़कर ₹5,000 करोड़ हो सकता है। हालांकि, कंपनी के ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) केे साइज़ में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है और कंपनी का ओएफएस ₹6,664 करोड़ है।