स्विगी को आयकर विभाग से मिला ₹158 करोड़ का टैक्स नोटिस
आयकर विभाग ने स्विगी को 2021-22 के लिए ₹158.25 करोड़ का टैक्स नोटिस जारी किया है। कंपनी पर कैंसलेशन शुल्क व टैक्स रिफंड पर ब्याज़ से जुड़ी गड़बड़ियों का आरोप है। बकौल रिपोर्ट्स, स्विगी ने इस आदेश पर असहमति जताई है व इसे चुनौती देगी। बकौल कंपनी, वह अपने हितों की रक्षा के लिए ज़रूरी कदम उठा रही है।