स्विगी ने ₹371-₹390 प्रति शेयर तय किया अपने आईपीओ का प्राइस बैंड: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने आईपीओ के लिए ₹371-₹390/शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ 6 नवंबर 2024 को खुलेगा और निवेशक 8 नवंबर 2024 तक इस आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी आईपीओ के जरिए ₹11,700 करोड़ जुटाएगी व इसकी शेयर बाज़ार में 13 नवंबर को लिस्टिंग होगी।