स्विगी ने अपने डिलीवरी पार्टनर्स को निवेश की सुविधा देने के लिए ज़ीरोधा फंड हाउस के साथ साझेदारी की है। इस पहल के तहत डिलीवरी पार्टनर सिर्फ ₹100 से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे। वहीं, निवेश और निकासी की पूरी प्रक्रिया वॉट्सऐप के ज़रिए की जा सकेगी जिससे गिग वर्कर्स के लिए बचत और वित्तीय योजना बनाना आसान होगा।