स्विगी ने लॉन्च किया इनकॉग्निटो मोड, सरप्राइज़ ऑर्डर कर सकेंगे यूज़र्स
स्विगी ने शुक्रवार को फूड डिलीवरी और इंस्टामार्ट के लिए नया इनकॉग्निटो मोड लॉन्च किया। कंपनी ने कहा, "बर्थडे सरप्राइज़ के लिए आधी रात को केक ऑर्डर करने या सालगिरह पर स्पेशल गिफ्ट खरीदने पर इनकॉग्निटो मोड से यह खरीदारी यूज़र्स की ऑर्डर हिस्ट्री में नहीं दिखाई देगी।" कंपनी ने बताया कि फिलहाल यह सुविधा केवल 10% यूज़र्स को मिलेगी।