स्विगी में हिस्सेदारी खरीदना चाहती थी फ्लिपकार्ट: रिपोर्ट
'ईटी' की रिपोर्ट के अनुसार, क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म ज़ेप्टो व ब्लिंकिट में तेज़ी को देखते हुए करीब 8-10 महीने पहले फ्लिपकार्ट ने स्विगी में हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश की थी। बकौल रिपोर्ट, मूल्यांकन पर बात नहीं बनने पर यह समझौता नहीं हो सका था। वहीं, स्विगी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कभी भी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई थी।