स्वेज़ नहर पर मिस्र का टैक्स जायज़ तो होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान का क्यों नहीं?
अमेरिका से साथ सीज़फायर की शर्तों के तहत होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरान टोल वसूलना चाहता है लेकिन स्ट्रेट से सीमा साझा करने वाले ओमान समेत कई देश इसके खिलाफ हैं। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत, स्वेज़ नहर एक मानवनिर्मित जलमार्ग है इसलिए मिस्र वहां टैक्स वसूल सकता है लेकिन होर्मुज़ स्ट्रेट जैसे प्राकृतिक जलमार्गों में टोल नहीं वसूला जा सकता।