स्विट्ज़रलैंड में बुर्का पहनने पर लगा बैन 1 जनवरी से हुआ प्रभावी
स्विट्ज़रलैंड में सार्वजनिक जगह पर बुर्का व हिजाब पहनने या चेहरा ढकने पर प्रतिबंध लगाए जाने से जुड़ा कानून 1 जनवरी 2025 से लागू हो गया। यह प्रतिबंध फ्लाइट्स या राजनयिक व वाणिज्य दूतावास परिसरों और पूजा व अन्य पवित्र स्थलों पर लागू नहीं होगा। कानून का उल्लंघन करने वालों पर 1,000 स्विस फ्रैंक (करीब ₹95,000) का जुर्माना लगाया जाएगा।