स्विट्ज़रलैंड और सिंगापुर की GDP से ज़्यादा हुई भारत के अमीरों की संपत्ति: रिपोर्ट
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शामिल लोगों की कुल संपत्ति ₹187.5 लाख करोड़ या $1.96 ट्रिलियन के करीब पहुंच गई है। गौरतलब है कि यह तुर्किए ($1.64 ट्रिलियन), स्विट्ज़रलैंड ($1.15 ट्रिलियन) और सिंगापुर ($0.66 ट्रिलियन) जैसे देशों की GDP से भी ज़्यादा है। इस बार लिस्ट में रिकॉर्ड 391 बिलियनेयर्स शामिल हुए हैं जिनमें 76 नए चेहरे हैं।