स्वीडन और फिनलैंड ने अपने नागरिकों से युद्ध के लिए तैयार हो जाने को कहा
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच स्वीडन में नागरिकों को पर्चे बांटकर युद्ध के लिए तैयार रहने को कहा जा रहा है। पर्चों में युद्ध की आशंका के लिए तैयार रहने के साथ ही घरों में खाने-पीने का सामान और दवाएं आदि जुटाने का निर्देश दिया गया है। वहीं, स्वीडन के पड़ोसी फिनलैंड ने भी तैयारियों पर एक नई वेबसाइट बनाई है।