स्वीडन में ₹8/वर्ग मीटर की दर पर बिक रहे हैं प्लॉट्स
स्वीडन के गोटेन में 1 क्रोना (करीब ₹8) प्रति वर्ग मीटर की दर पर कई प्लॉट्स बेचे जा रहे हैं। गोटेन के मेयर जोहान मॉन्सन ने कहा कि हाउसिंग मार्केट में मंदी, बढ़ती बूढ़ी आबादी और कम जन्मदर के कारण ऐसा किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने बताया कि हज़ारों कॉल्स आने के बाद बोली प्रक्रिया रोक दी गई है।