संविदा कर्मचारी ने महाराष्ट्र सरकार से की ₹21 करोड़ की ठगी; गर्लफ्रेंड को BMW कार किया गिफ्ट
महाराष्ट्र सरकार के एक संविदा कर्मचारी ने ₹13,000 के वेतन पर काम करते हुए एक अन्य परिचित संग मिलकर इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए छत्रपति संभाजीनगर के विभागीय खेल परिसर प्रशासन से कथित तौर पर ₹21 करोड़ की ठगी की। आरोपियों में से एक ने इस रकम से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बीएमडब्ल्यू कार, बीएमडब्ल्यू बाइक और फ्लैट खरीदा।