संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर दोनों सदनों को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को संविधान सदन के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर सालभर चलने वाले समारोह की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे।