संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रपति ने जारी किया ₹75 का सिक्का
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय संविधान को अपनाए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ₹75 का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया है। राष्ट्रपति ने संविधान की पहली संस्कृत प्रति और उसके मैथिली संस्करण का भी अनावरण किया। गौरतलब है कि विशेष मौकों पर जारी किए जाने वाले सिक्के समान्य खरीद-बिक्री के लिए नहीं होते हैं।