संविधान के घर को आग लगी घर के चिराग से: पीएम मोदी के सीजेआई के घर पूजा में शामिल होने पर राउत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में शामिल होने की शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट किया, "संविधान के घर को आग लगी घर के चिराग से। ईवीएम को क्लीन चिट...पश्चिम बंगाल बलात्कार मामले में स्वतः संज्ञान लेकिन महाराष्ट्र रेप कांड का ज़िक्र नहीं...क्रोनोलॉजी समझ लीजिए।"

Load More