संविधान दिवस पर CJI ने PM मोदी को उपहार में दी पेंटिंग, तिहाड़ जेल के कैदी ने बनाई थी
संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खूबसूरत पेंटिंग उपहार के रूप में भेंट की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी कुछ क्षण पेंटिंग को निहारते दिख रहे हैं। इस पेंटिंग को तिहाड़ जेल में बंद एक कैदी ने बनाया था।