संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे नेता विपक्ष को गंभीरता से लेना चाहिए: राहुल को लेकर पीएम
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान हुए हंगामे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोकतंत्र और संविधान ने मुझे सिखाया है कि मुझे नेता विपक्ष को गंभीरता से लेना चाहिए।" राहुल ने कहा था, "शिव जी अहिंसा की बात करते हैं, खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे हिंसा हिंसा हिंसा करते हैं।"