संविधान व लोकतंत्र की ताकत के बलबूते ज़मानत मिली, केजरीवाल की रिहाई भी होगी: सिसोदिया
करीब 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है, "आज संविधान और लोकतंत्र की ताकत के बलबूते ज़मानत मिली...इसी ताकत से हमारे नेता अरविंद केजरीवाल की रिहाई भी सुनिश्चित होगी।" उन्होंने आगे कहा, "सुप्रीम कोर्ट (एससी) के आदेश के बाद मैं बाबा साहब अंबेडकर के प्रति ऋणी महसूस कर रहा हूं।"