संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए जारी रहेगी लड़ाई: 'आप' के स्थापना दिवस पर केजरीवाल
'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 12 साल पहले पार्टी की स्थापना के साथ आम आदमी को ताकत मिली। उन्होंने कहा, "1 साल में हमें मिटाने की लाख कोशिशें हुईं...हमारी ईमानदारी, जनता के प्यार और कार्यकर्ताओं के हौसले ने हमें और मज़बूत बनाया।" उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की उनकी लड़ाई जारी रहेगी।